गुलाब की खेती
गुलाब की खेती से कमा सकते हैं मोटा मुनाफा गुलाब की खेती करके किसान अच्छा लाभ कमा सकते हैं। फूलों की बढ़ती मांग और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में बड़ी फूल मंडी उपलब्ध होने से इनकी बिक्री की कोई समस्या नहीं है। जैसे फलों का राजा आम है तो फूलों की बेगम गुलाब है। गुलाब का रंग व सुगंध सबके मन को मोह लेते हैं। गुलाब के फूलों से गुलकंद, गुलाब जल, तेल, इत्र, जैम, जैली पेय पदार्थ बनाए जाते हैं। फूलों की डंडी व गुलदस्ते बड़े पसंद किए जाते हैं। नवीनतम तकनीक से गुलाब की अच्छी पैदावार ली जा सकती है l गुलाब की खेती बहुत पहले से पूरी दुनिया में की जाती हैI इसकी खेती पूरे भारतवर्ष में व्यवसायिक रूप से की जाती हैI गुलाब के फूल डाली सहित या कट फ्लावर तथा पंखुड़ी फ्लावर दोनों तरह के बाजार में व्यापारिक रूप से पाये जाते हैI गुलाब की खेती देश व् विदेश निर्यात करने के लिए दोनों ही रूप में बहुत महत्वपूर्ण हैI गुलाब को कट फ्लावर, गुलाब जल, गुलाब तेल, गुलकंद आदि के लिए उगाया जाता हैI गुलाब की खेती मुख्यतः कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्रा, बिहार, पश्चिम बंगाल ,गुजरात, हरियाणा, पंज...