3 महीने में ये बिजनेस कराएगा 2 लाख तक कमाई...
ईसबगोल की फायदेमंद खेती (कामेश सूर्यवंशी )# 9691160601 FARMING EXPERT बिजनेस करने के लिए आप अगर किसी आइडिया की तलाश में है तो मेडिसिनल प्लांट फार्मिंग से जुड़ा बिजनेस भी आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। इन्हीं में से एक है इसबगोल खेती और इससे जुड़ा बिजनेस। इसमें आप शुरुआत में 10 से 15 हजार रुपए इन्वेस्टमेंट करने पर आप केवल तीन महीने 2 से 2.5 लाख रुपए तक कमा सकते हैं। इनकम का यह स्तर सिर्फ 1 हेक्टेयर कृषि भूमि के आधार पर है। यानी इसके लिए आपके पास एक हेक्टेयर जमीन होना जरूरी है। यदि आप ज्यादा खेती कर सकते हैं तो इनकम का यह आंकड़ा कई गुना तक हो सकता है। ... 80 फीसदी बाजार पर है भारत का कब्जा ईसबगोल एक मेडिसिनल प्लांट है। इसके बीज तमाम तरह की आयुर्वेदिक और एलोपैथिक दवाओं में इस्तमाल होता है। विश्व के कुल उत्पादन का लगभग 80 फीसदी सिर्फ भारत में ही पैदा होता है। इसकी खेती शुरूआत में राजस्थान और गुजरात में होती थी। लेकिन, अब उत्तर भारत के राज्यों हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में ही यह बड...