3 महीने में ये बिजनेस कराएगा 2 लाख तक कमाई...


ईसबगोल की फायदेमंद खेती 

 (कामेश सूर्यवंशी )# 9691160601
  FARMING EXPERT


बिजनेस करने के लिए आप अगर किसी आइडिया की तलाश में है तो मेडिसिनल प्‍लांट फार्मिंग से जुड़ा बिजनेस भी आपके लिए अच्‍छा मौका हो सकता है।इन्‍हीं में से एक है इसबगोल खेती और इससे जुड़ा बिजनेस। इसमें आप शुरुआत में 10 से 15 हजार रुपए इन्‍वेस्‍टमेंट करने पर आप केवल तीन महीने 2 से 2.5 लाख रुपए तक कमा सकते हैं। इनकम का यह स्‍तर सिर्फ 1 हेक्‍टेयर कृषि भूमि के आधार पर है। यानी इसके लिए आपके पास एक हेक्टेयर जमीन होना जरूरी है।  यदि आप ज्‍यादा खेती कर सकते हैं तो इनकम का यह आंकड़ा कई गुना तक हो सकता है। ... 

80 फीसदी बाजार पर है भारत का कब्‍जा 

ईसबगोल एक मेडिसिनल प्‍लांट है। इसके बीज तमाम तरह की आयुर्वेदिक और एलोपैथिक दवाओं में इस्‍तमाल होता है। विश्‍व के कुल उत्‍पादन का लगभग 80 फीसदी सिर्फ भारत में ही पैदा होता है। इसकी खेती शुरूआत में राजस्‍थान  और गुजरात में होती थी। लेकिन, अब उत्‍तर भारत के राज्‍यों हरियाणा, उत्‍तर प्रदेश, पंजाब और उत्‍तराखंड में ही यह बड़ी मात्रा में पैदा किया जाता है।... 

सिर्फ 100 दिन में पक जाती है फसल

भारत में करीब 3 तरह की ईसबगोल पैदा की जाती है। हरियाणा के जींद निवासी किसान आलोक मलिक बताते हैं कि हरियाणा-2 किस्‍म.की फसल 100 से 115 दिनों के भीतर पक कर तैयार हो जाती है। इसके बाद इसे काटकर इसके बीजों को बाजार में बेचा जाता है.

2.5 लाख रुपए तक की हो जाती है उपज 

यदि एक हेक्‍टेयर में खेती के आधार पर गणना करें तो एक हेक्‍टेयर से लगभग 15 क्विंटल बीज उत्‍पादित होते हैं।उंझा मंडी में ताजा दामों को लें तो इस वक्‍त लगभग 12500 रुपए प्रति क्विंटल का भाव मिल रहा है।.इस लिहाज से केवल बीज ही 190000 रुपए के हो जाते हैं। सर्दियों में प्राइस बढ़ने पर यह आमदनी और अधिक हो सकती है।... (कामेश सूर्यवंशी )# 9691160601 

प्रोसेसिंग के बाद और भी फायदे 

ईसबगोल के बीज को प्रोसेस कराने पर और ज्‍यादा फायदा हो सकता है। दरअलस, प्रोसेस के बाद इसके बीज में लगभग 30 फीसदी भूसी निकलती और यही भूसी इसका सबसे महंगा हिस्‍सा है। भारतीय बाजार में भूसी का थोक भाव 25 हजार रुपए प्रति क्विंटल है। यानी एक हेक्‍टेयर में उत्‍पादित फसल की भू‍सी का दाम 1.25 लाख रुपए बैठता है। इसके अलावा इसमें अन्‍य खली, गोली आदि बचती है जो डेढ़ लाख रुपए की बिक.जाती है। ... 



 (कामेश सूर्यवंशी )# 9691160601
  FARMING EXPERT











Comments

Popular posts from this blog

मोती की खेती

मशरूम खेती

बतख पालन